banner

Friday, September 27, 2019

लता दीदी के जन्मदिन पर उनकी बहनों मीना और आशा ने बताए इमोशनल किस्से, बोलीं- वे हमारी मां जैसी हैं https://ift.tt/2o24tYO

बॉलीवुड डेस्क. स्वर कोकिला लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं। 28 सितंबर 1929 को इंदौर, मध्य प्रदेश में जन्मी लता पांच भाई-बहनों में (लता, मीना, आशा, ऊषा और हृदयनाथ) में सबसे बड़ी हैं। जब लता 12 साल की थीं, तब उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हो गया। उसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके ही कंधों पर थी। दीदी के जन्मदिन पर उनकी बहनों मीना और आशा ने उनसे जुड़े इमोशनल किस्से दैनिक भास्कर के साथ शेयर किए।

  1. पिताजी हम भाई-बहनों को बहुत कम उम्र में छोड़कर चले गए। दीदी 12 साल की थी, मैं 10 साल की, मुझसे छोटी आशा, उषा फिर हृदयनाथ थे। दीदी के ऊपर पूरे घर का बोझ आ गया, तब दीदी ने मास्टर विनायकराव कर्नाटकी की कंपनी 'नवयुग' से जुड़कर काम किया। दीदी किस हालत में हमें लेकर आगे बढ़ीं, यह मां ही जानती थीं। बहुत मुसीबत हुई, पर हमें कभी पता नहीं चलने दिया और जताया भी नहीं।

    लता मंगेशकर और मीना मंगेशकर।
  2. बचपन में दीदी बहुत ज्यादा चंचल थीं। हम लकड़ी की गुड़िया लाते और उसे कलर करते थे। सहगल साहब की पिक्चर 'देवदास' के कैरेक्टर पर नाटक खेलते। हमारा बचपन बहुत अच्छा बीता। हम लोगों के खिलाफ दीदी कभी नहीं गई। उन्होंने कभी मर्जी थोपकर नहीं कहा कि यह करो।

  3. एक रात दीदी को धमकी भरा फोन आया कि तुम्हें देख लूंगा। दीदी ने यह बात किसी को नहीं बताई। उस जगह पर अकेली गईं। लेकिन कोई आया ही नहीं। यह फिल्म 'आवारा' के समय की बात है।

    उनको केक काटना, बर्थडे मनाना पसंद नहीं है। वे हम लोगों से कुछ लेती नहीं हैं, इसलिए मैंने 'दीदी और मैं' नाम की किताब उनकी जिंदगी पर निकाली है।

  4. दीदी मुझ से 4 साल बड़ी हैं। जब मैं छोटी थी, तबसे दीदी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। जब मैं बड़ी हो रही थी तब उनको आई बोलती थी। उनके साथ-साथ रहती थी। वह मुझे बहुत प्यार करती थी। बहनों में सबसे ज्यादा मुझे साथ रखती थीं। वे जब स्कूल गईं, तब उनका हाथ पकड़कर मैं भी स्कूल गई। हम चार-पांच दिन गए।

    आशा भोसले के साथ लता मंगेशकर।
  5. एक दिन मास्टर की नजर मुझ पर पड़ गई। वे बोले कि यह लड़की कौन है? दीदी ने बताया मेरी छोटी बहन है। तब मास्टर बोले- एक पैसे में तुम दोनों सीख रहे हो। इसे निकाल दो, जाओ घर पर छोड़ कर आओ। फिर तो दीदी घर आकर बोलीं- मैं बहन को घर पर ही पढ़ाऊंगी। इस तरह दीदी का स्कूल मेरी वजह से छूट गया। दीदी का बचपन में हेमा नहीं हृदया नाम था, भाई के जन्म पर बदलकर लता रख दिया गया ।

  6. मयुरेश पई।


      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      मंगेशकर बहन-भाई: बाएं से आशा, ऊषा हृदयनाथ, लता और मीना मंगेशकर।


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mlADhy

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...