banner

Wednesday, October 16, 2019

कर्मवीर एपिसोड में पहुंचीं सुनीता कृष्णन ने सुनाई आपबीती- 15 साल की थी, तब 8 लोगों ने रेप किया था https://ift.tt/2MMan98

टीवी डेस्क. समाज सेविका सुनीता कृष्णन इस सप्ताह 'केबीसी 11' के स्पेशल एपिसोड कर्मवीर की मेहमान बनेंगी। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सुनीता बिग बी को आपबीती सुनाती दिख रही हैं। उन्होंने बताया कि जब वे सिर्फ 15 साल की थीं, तब 8 लोगों ने उनका रेप किया था। यह सुनकर अमिताभ हैरान रह गए। गौरतलब है कि सुनीता एनजीओ प्रज्जवला की मुख्य अधिकारी और सह-संस्थापक हैं। यह एनजीओ यौन तस्करी की शिकार महिलाओं-लड़कियों के बचाव और उनके पुनर्वास के लिए काम करता है।

  1. 'केबीसी' के प्रोमो में सुनीता ने बताया कि उनके काम के चलते अब तक उन पर 17 बार जानलेवा हमले हो चुके हैं। हालांकि, वे मरने से नहीं डरतीं। वे कहती हैं, "जब तक मेरी सांस है, तब तक दूसरी लड़कियां, जो इस तरह से पीड़ित वेश्यालयों में हैं, उनके लिए मैं अपनी जिंदगी को कमिट करूंगी।"

  2. प्रोमो में बिग बी ने सुनीता के बारे में बताते हुए कहा, "22 हजार से ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को यौन तस्करी से आजाद किया है। कभी हार न मानने वाली कर्मवीर सुनीता कृष्णनजी नमन करते हैं आपको।"

  3. बंगलुरु में जन्मी सुनीता को बचपन से ही समाज सेवा का शौक है। जब वे 8 साल की थीं, तब उन्होंने मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों को डांस सिखाना शुरू कर दिया था। 12 साल की उम्र में वे वंचित बच्चों के लिए झुग्गियों में स्कूल चलाती थीं।

  4. 15 की उम्र में जब वे दलित कम्युनिटी के लिए नव साक्षरता अभियान चला रही थीं, तब 8 लोगों ने उनका बलात्कार किया था। उन्हें उनके पुरुष प्रधान समाज में एक महिला की दखलंदाजी पसंद नहीं थी।

  5. सुनीता को बुरी तरह पीटा भी गया था। इससे उनका एक कान भी आंशिक रूप से डैमेज हो गया और उन्हें कम सुनाई देने लगा। हालांकि, सुनीता ने हार नहीं मानीं और अपने समाज सेवा के काम को आज भी जारी रखा है। 2016 में उन्हें देश का चौथा सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री दिया जा चुका है।



      Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      सुनीता कृष्णन और अमिताभ बच्चन।


      from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VQ6lRm

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...