banner

Saturday, March 7, 2020

'बागी 3' के डायरेक्टर अहमद खान ने उठाए 'थप्पड़' के कॉन्सेप्ट पर सवाल तो तापसी पन्नू ने दिया जवाब https://ift.tt/2xlpbHJ

बॉलीवुड डेस्क. 'बागी 3' रिलीज हो गई है। इस फिल्म के डायरेक्टर अहमद खान हैं जो कि आजकल फिल्म 'थप्पड़' पर अपनी प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में हैं। अहमद ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में 'थप्पड़' के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए हैं। अहमद की प्रतिक्रिया पर थप्पड़ की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने जवाब दिया है।


अहमद को नहीं भाया कॉन्सेप्ट: अहमद ने इंटरव्यू में कहा, मुझे 'थप्पड़'का कॉन्सेप्ट बहुत ही अजीब लगा।मुझे समझ नहीं आया कि अगर पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया तो क्या पत्नी पति को हमेशा के लिए छोड़ देगी? अगर उसे समस्या है तो उसे पति को बदले में एक नहीं बल्कि दो थप्पड़ मारने चाहिए।अगर मैं अपनी पत्नी को थप्पड़ मारूं तो वह भी मुझे बदले में थप्पड़ मारकर मामले को खत्म कर सकती है। अगर मैं उसे कहूं कि मैं उसके साथ और नहीं रह सकता तो वो भी मुझे यही कह सकती है लेकिन क्या एक थप्पड़ यह डिसाइड करेगा कि कपल साथ में रह सकता है या नहीं? हालांकि, हर किसी का पॉइंट ऑफ व्यू अलग हो सकता है और स्थिति को देखने का नजरिया भी अलग हो सकता है।


तापसी ने रखी अपनी बात: तापसी ने अहमद की बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'वह उन मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं जो उन्हें सही लगे और हम भी ऐसा ही करते हैं। आखिर में दर्शक ही हैं जो फाइनल वर्डिक्ट देते हैं।' थप्पड़ में तापसी ने अमृता नाम की महिला का किरदार निभाया है जो कि एक पार्टी में पति से 'थप्पड़' खाने के बाद उससे तलाक ले लेती है। फिल्म के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baaghi 3 director Ahmed Khan found Thappad strange, Taapsee Pannu responds


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PXY4c7

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...