banner

Sunday, March 1, 2020

‘परी’ की रिलीज को पूरे हुए दो साल, अनुष्का बोलीं- 'उसकी स्क्रिप्ट ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया था' https://ift.tt/2Tgwedo

बॉलीवुड डेस्क. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ को रिलीज हुए आज (2 मार्च) दो साल पूरे हो गए। अनुष्का ने इस फिल्म का निर्माण भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर अपने बैनर ‘क्लीन स्लेट फिल्म्स’ के तहत किया था। इस बारे में वे कहती हैं..."एक कलाकार और एक निर्माता के रूप में मैंने केवल नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैं कभी भी किसी तरह के दबाव के आगे नहीं झुकी और हर बार मैंने कुछ नया करने और कुछ अलग सीखने के अवसर का आनंद उठाया। ‘परी’ फिल्म में भी मैंने ऐसा ही कुछ करने का प्रयास किया।"

अनुष्का ने आगे बताया, ‘परी’ की स्क्रिप्ट ने मुझे झकझोर कर रख दिया था। मैं एक कलाकार के तौर पर खुद को हॉरर शैली की फिल्म में एक्सप्लोर करने के लिए तैयार हो गई। इसकी स्क्रिप्ट ने मुझे काफी प्रभावित किया था और मैं तत्काल ही समझ गई कि मैं इस फिल्म को बनाऊंगी। इसने मुझे एक ऐसा चैलेंज दिया जिसका मैंने कभी सामना नहीं किया था। मैं खुद को इस तरह का किरदार प्ले करते देखना चाहती थी। मैं कुछ ऐसा करना चाहती थी, जिसकी दर्शकों और मेरे फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की थी।’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'परी' का पोस्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PDwTTQ

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...