banner

Sunday, March 1, 2020

खुद को फिर से जेल की सजा सुनाए जाने की खबर को प्रेरणा ने गलत बताया, जारी किया स्टेटमेंट https://ift.tt/2Tu6skD

बॉलीवुड डेस्क. रविवार को पूरे बॉलीवुड जगत और कई वेबसाइट्स पर फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा फिर से जेल की सजा सुना दिए जाने की खबर तैरती रही। मुंबई के एक अखबार ने तो इस आशय की खबर भी प्रकाशित कर दी। हालांकि प्रेरणा ने एक स्टेटमेंट जारी कर इसे गलत खबर बताया और इसे छापने वाले प्रकाशन पर कानूनी कार्यवाही करने की बात भी कही।

रविवार को यह चर्चा रही कि फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा को अदालत की अवमानना का दोषी पाते हुए उन्हें छह महीने के कारावास की सजा सुनाई गई है। अखबार ने यह भी लिखा गया कि प्रेरणा को कोर्ट ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में 2 मार्च से पहले कारावास की सजा काटने के लिए आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। इसे कोर्ट का आदेश बताकर कहा गया कि गॉथिक एंटरटेनमेंट द्वारा क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट और उसके निदेशकों प्रेरणा और प्रोतिमा अरोड़ा के खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही के चलते आया है। हालांंकि इस आदेश के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोरा।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2PTyVQ3

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...