banner

Friday, March 6, 2020

दीया मिर्जा ने कहा, 'शादी टूटने के बाद महिलाएं मुझसे पूछती हैं, तुम इतनी मजबूत कैसे हो'? https://ift.tt/38rzqap

बॉलीवुड डेस्क. दीया मिर्जा पति साहिल साहिल सिंघा से अलग हो चुकी हैं। सेपरेशन को लेकर दीया ने एक इंटरव्यू में कई बातें शेयर की हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि सेपरेशन की घोषणा के बाद मैंने महसूस किया कि लोगों का मेरे प्रति नजरिया बदल गया है। दीया कहती हैं, 'यह मुझे मजाकिया लगता है क्योंकि मैं ऐसे सर्किल का हिस्सा हूं जहां लोग पढ़े लिखे हैं और प्रोग्रेसिव सोच रखते हैं लेकिन उन्हें सेपरेशन की बात मायूस करने वाली लगती है। वह मुझे सहानुभूति और दया भी जताते हैं इसलिए कभी-कभी यह बर्दाश्त के बाहर हो जाता है। वहीं कई ऐसे लोग भी मिले हैं जिनको मुझसे प्रेरणा मिली है।'

महिलाएं पूछती हैं-इतनी मजबूत कैसे हो?: दीया आगे कहती हैं, 'मुझे कई महिलाओं के मैसेज आए जो ऐसी ही स्थिति से गुजर रही हैं और वो कहती हैं,शादी टूटने के बाद भीआप इतनी मजबूत कैसे रहती हैं? आप कैसे हंसती रहती हैं? आप कैसे सुबह उठ जाती हैं और काम पर चली जाती हैं तो मेरे पास उनके लिए कोई जवाब नहीं होता। मैं बस उनसे इतना कहती हूं कि मुझे मेरा रास्ता मिल गया और मैं उम्मीद करूंगी कि आपको भी आपका रास्ता मिले लेकिन मैं आपको सही रास्ता नहीं बता सकती।'

11 साल चला दीया-साहिल का रिश्ता: दीया ने सेपरेशन की घोषणा इन्स्टाग्राम पर करते हुए पिछले साल अगस्त में लिखा था-11 साल साथ रहने के बाद हमने आपस में यह फैसला लिया है कि हम एक-दूसरे से जुदा होंगे। हम एक दूसरे के दोस्त बने रहेंगे और दोनों को आपस में आदर और सम्मान भी देंगे। हमारा सफर हमें अलग-अलग दिशाओं में लेकर जाएगा लेकिन हमने जो रिश्ता शेयर किया है उसके लिए हम हमेशा एक-दूसरे के आभारी रहेंगे। हम हमारे परिवार-दोस्तों को उनके प्यार और साथ में मीडिया को उनके सपोर्ट के लिए थैंक यू कहना चाहेंगे और सब से विनति करते हैं कि हमें हमारा समय दें। हम इस मामले में आगे कुछ और नहीं कहेंगे।

2014 में हुई थी शादी : दीया की शादी 18 अक्टूबर 2014 में साहिल से हुई थी। साहिल उनके बिजनेस पार्टनर भी हैं। दीया और साहिल की शादी आर्य समाज की रीतियों से दिल्ली में हुई थी। जहां वे पारंपरिक हैदराबादी दुल्हन की तरह दिख रही थीं। हालांकि सूत्र उनके अलग होने की वजह उनके बिजनेस में चल रहे मनमुटाव को मान रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress dia mirza opens up on separation from Sahil Sangha, says women message her asking how she is so strong


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39yqkd9

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...