banner

Saturday, March 28, 2020

अमरीश पुरी के पोते वर्धन ने कहा- दादू की शख्सियत ही ऐसी थी कि मैं उनके नाम से पहचाना जाऊं https://ift.tt/3bKbt07

बाॅलीवुड डेस्क.‘ये साली आशिकी’ जैसी फिल्म से डेब्यू करने वाले एक्टर वर्धन पुरी (अमरीश पुरी के पोते) इन दिनों घर पर ही अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में लगे हुए हैं। जल्द ही उनकी डेब्यू फिल्म का प्रीमियर टीवी पर होने वाला है। इसी सिलसिले में हुई मुलाकात में उन्होंने कुछ खास बातों पर चर्चा की…।

  • ‘ये साली आशिकी’ को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, कितनी निराशा हुई?

मैंने तो फिल्म के लिए अपना 100 फीसदी दिया था। जिस तरह का प्यार हमें फिल्म क्रिटिक्स से मिला है। हम यही चाहते थे कि एक नई स्टोरी दें और लोगों को मनोरंजन दें। हम संतुष्ट हैं और अब ये फिल्म टीवी पर आ रही है तो चाहता हूं कि लोग इसे खूब सराहें। सैटेलाइट पर आए लोगों का मनोरंजन कर हम इसको लेकर उत्साहित हैं। फिल्म थिएटर्स में जितने लोगों ने देखीं उन्हें बहुत अच्छी लगी।

  • आगे किसी दूसरी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं क्या?

मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं। उन पर बातें चल रही हैं। आशा है उनको भी जल्द ही साइन करूंगा। हम अभी डिटेल्स नहीं बता सकते। आने वाली फिल्में मेरी डेब्यू फिल्म से बहुत अलग और एक्साइटिंग हैं। मैं निश्चित तौर पर कह सकता हूं आपको बेहतरीन मनोरंजन मिलेगा।

  • ट्रोलिंग को आप किस तरह से लेते हैं?

यह तो तय है कि एक कलाकार के तौर पर आपको प्यार भी मिलेगा और आलोचना भी होगी। दर्शक भगवान हैं और उनकी हर सोच का सम्मान करना चाहिए। मीडिया बहुत स्मार्ट है। हम छोटी-छोटी चीजें बोल जाते हैं और वे उसे पकड़ लेते हैं। कई बार हमसे गलतियां हो जाती हैं, क्यूंकि हम नए कलाकार हैं। मेरी एक ही फिल्म अभी आई है। इसलिए यहीं कहूंगा कि मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ कीजिएगा। फिर आलोचना से ही आप सीखते हैं और बेहतर इंसान बनते हैं। आलोचना को आपको स्वीकार करना चाहिए और नमस्कार बोलकर उसे दोबारा नहीं करने का प्रयास करना चाहिए।

  • आप अमरीश पुरी के पोते हैं। आपको सब उसी नजरिए से देखते हैं क्या?

वह मेरे दादू थे। हमेशा उनकी वजह से जाना जाऊंगा। मुझे उन पर गर्व है। बहुत लोग मुझसे कहते थे कि जब पहली फिल्म आएगी तब हम तुम्हारी एक्टिंग देखेंगे और उन्होंनेदेखी भी।


रैपिड फायर

निक नाम जो पसंद न हो? पानी पुरी। पहले बुरा लगता था अब अच्छा लगता है।
सबसे अजीब आदत? कई बार शूज पहने ही सो जा जाना।
कोई फेवरेट खिलौना जो आज भी पास है? एक कुत्ता है जिसे लंदन में खरीदा था, जब मैं 5 साल का था। वह आज भी है।
कोई फिल्म जो 5 बार से ज्यादा देखी हो? एक नहीं कई हैं-‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, दीवार, ‘कटी पतंग’,‘शक्ति’, ‘मिस्टर इंडिया’।
खास किरदार निभाने की विश? शाहरुख खान का ‘डीडीएलजे’ वाला रोल, उनका ‘परदेश’ वाला रोल, अनिल कपूर का ‘मेरी जंग’ वाला रोल, रणवीर सिंह का ‘बैंड बाजा बारात’ वाला रोल।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
grandson of Amrish Puri Vardhan said- Dadu's personality was such that I can be identified by his name


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xytaR8

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...