देश में लॉकडाउन शुरू हुए 42 दिन से ज्यादा गुजर चुके हैं, वहीं फिल्म इंडस्ट्री में तो इससे पहले ही काम बंद है। ऐसे में एक्ट्रेस सारा अली खान को अब अपने काम की याद सता रही है। बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के सेट के कुछ फोटोज शेयर करते हुए इस बारे में लिखा।
अपनी पोस्ट में सारा ने लिखा, 'कामकाजी महिला होने के नाते मुझे कामकाजी बुधवार की याद आ रही है। लेकिन अब मैं एक कुक, क्लीनर, चाव से टीवी देखने वाली, किताबी कीड़ा, परेशान करने वाली बहन, जरूरतमंद बेटी, जिम्मेदार नागरिक और आशावादी इंसान हूं। #घर में रहिए#सुरक्षित रहिए#सकारात्मक रहिए।'
इन फिल्मों के क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की
सारा ने जो फोटो कोलाज शेयर किया, उसमें वे अपनी फिल्मों के क्लैपबोर्ड के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने अपनी फिल्मों केदारनाथ, सिम्बा, लव आजकल, कूली नंबर 1 और अतरंगी रे के क्लैपबोर्ड की तस्वीरें शेयर कीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dmDwmY
No comments:
Post a Comment