banner

Saturday, May 9, 2020

करीना से लेकर हेलेन तक, रियल लाइफ में सौतेली मां होने के बावजूद ये एक्ट्रेसेज निभा रही खूबसूरत रिश्तें https://ift.tt/2SR7Pu4

कभी रिश्तों में कड़वाहट तो कभी किसी और वजह के चलते अब तक कई बॉलीवुड एक्टर दो शादियां कर चुके हैं। ऐसे में करीना, हेलेन, हेमा मालिनी समते कई एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैं जिन्होंने ऐसे व्यक्ति से शादी की है जिनके पहले सेबच्चे थे। मदर्स डे के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसे इन एक्ट्रेस ने उन बच्चों को अपना मानकरपूरे परिवार को जोड़ते हुएरिश्तों की खूबसूरती को एक नया मुकाम दिया है।

करीना कपूर खान- सारा अली और इब्राहिम

करीना कपूर ने सैफ अली से साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले ही सैफ को अपनी पहली पत्नीअमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली और इब्राहिम हैं। करीना कपूर कई मौकों पर बता चुकी हैं कि वो सारा और इब्राहिम की मां नहीं बल्कि एक दोस्त है। इसके अलावा सारा भी करीना की खूब तारीफ करती नजर आ चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान करीना ने बताया है कि सारा और इब्राहिम दोनों की परवरिश काफी अच्छी की गई है। उन्हें दोनों के साथ वक्त बिताना काफी पसंद है जिसके चलते फैमिली गेदरिंग में तीनों की बेहतरीन बॉन्डिंग भी देखने मिलतीहै।

सैफ-करीना के साथ सारा और इब्राहिम।

हेलन- सलमान खान

सलमान के पिता सलीम खान ने दो शादियां की थीं। रिश्तों की गहराई देखिए कि आज भीसलीम की दोनों पत्नी एक साथ ही रहती हैं। जहां सलमान खान की मां सलमा खान ने उन्हें जन्म दिया है वहीं हेलेन उनकी परवरिश में बराबर की भागीदार हैं। सलमान ने कभी भी दोनों में कोई फर्क नहीं किया है। दोनों कई मौकों पर साथ नजर आते हैं और हर लिहाजदोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं।

सलमा और हेलन के साथ सलमान खान।

शबाना आजमी- फरहान और जोया अख्तर

शबाना आजमी ने साल 1984 में जावेद अख्तर से शादी की थी इससे पहले ही जावेद के अपनी पहली हनी ईरानीसे दो बच्चे फरहान और जोया थे। दूसरी शादी के एक साल बाद जावेद ने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। इसके बाद से फरहान शबाना से काफी गुस्सा भीथे। दोनों के बीच शुरुआती दिनों में रिश्ते अच्छे नहीं थे, मगर वक्त के साथदोनों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। शबाना और जावेद के अपने कोई बच्चे नहीं हैं।

जावेद-शबाना के साथ फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी।

सुप्रिया पाठक- शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम पंकज कपूर की पहली पत्नी हैं। पकंज ने पहली पत्नी से तलाक के बाद दूसरी शादी एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से की थी। सौतेली मां होने के बावजूद सुप्रिया शाहिद से बेहद प्यार करती हैं। कई इवेंट में दोनों को साथ देखा जाताहै। शाहिद अपने सौतेली भाई बहन सनाह और रुहान से भी काफी करीब हैं।

सुप्रिया पाठक और पंकज कपूर के साथ शाहिद कपूर।

स्मृति ईरानी- शनेल ईरानी

टीवी से लेकर राजनीति में पहचान बना चुकीं स्मृति ने अपने बचपन के दोस्त जुबीन इरानी से शादी की है जिनकी पहले से ही एक बेटी शनेल है। शनेल स्मृति के दो बच्चों के साथ स्मृति के साथ ही रहते हैं। वो अपने बच्चों के साथ साथ शनेल को भी बराबरी का प्यार देती हैं। स्मृति उनकी खूबसूरत तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं।

अपने तीनों बच्चों के साथ पोज करती हुईं स्मृति ईरानी

सौतेली मां को नहीं अपना सके ये एक्टर

हेमा मालिनी- सनी देओल और बॉबी देओल: पहली पत्नी प्रकाश कौर के होते हुए धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए अपना धर्म बदल लिया था। इस शादी से परिवार में काफी दूरियां आ गई थीं। बाद में धर्मेंद्र से बॉबी और सनी के रिश्ते तो ठीक हो गए, मगर हेमा को बच्चों ने आज भी नहीं अपनाया है।

हेमा मालिनी, सनी देओल, धर्मेंद्र और बॉबी देओल।

श्रीदेवी- अर्जुन कपूर: बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक दे दिया था। जिसके बाद से अर्जुन, अंशुला और बोनी के रिश्तों में दूरियां आ गई थीं। दोनों ने श्रीदेवी को अपने पिता की पत्नी के रूप में तो स्वीकार कर लिया मगर कभी उन्हें मां का दर्जा नहीं दिया। हालांकि श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अब अर्जुन उनकी बेटियों जान्हवी और खुशी से बेहद करीब हो गए हैं।

बाएं- अर्जुन, अंशुला और दाएं- श्रीदेवी, बोनी कपूर।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kareena Kapoor to Helen, despite being a step mother, these actresses maintained a beautiful relationship with children


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bgfSqJ

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...