banner

Friday, May 8, 2020

आयुष्मान खुराना से लेकर शंकर महादेवन और शान तक, सेलेब्स लेकर आ रहे हैं मदर्स डे पर स्पेशल गिफ्ट https://ift.tt/2WIWpK0

रविवार के दिन मदर्स डे के खास मौके पर आयुष्मान खुराना'मां' टाइटल पर बना एक गाना शेयर करने वाले हैं।इसके अलावा सिंगर शंकर महादेवन और शान ने भी इस मौके को खास बनाने की पूरी तैयारी की है।

आयुष्मान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,'एक मां अपने बच्चे पर बिना शर्त अपने प्यार की बौछार करती है और जो बलिदान देती है उसके लिए हर एक दिन को मदर्स डे कहा जाना चाहिए, हालांकि एक खास दिन अपनी मां के नाम समर्पित करना वाकई में काफी प्यारा है'।

मदर्स डे पर अपना प्लान बताते हुए आयुष्मान ने कहा, 'इस बार मैं सभी माताओं को डेडीकेट करते हुए मां टाइटल पर से एक गाना पोस्ट करने जा रहा हूं। मदरहुड की भावना ने मुझे हमेशा हैरान किया है। मैं हमेशा ध्यान रखने वाली, परवरिश करने वाली शक्ति की तारीफ में सम्मानपूर्वक गाता रहूंगा'।

आयुष्मान अपने दोस्त और संगीतकार रोचक कोहली के साथ मिलकर इस गाने पर काम कर रहे हैं। रोचक उनके साथ मिलकर दिल को छू लेने वाले इस ट्रैक को अपनी आवाज भी देंगे। गाने के बोल गुरप्रीत सैनी ने तैयार किए हैं।

सिंगर शंकर महादेवन और शान ने 'गो नट्स' एप्प का इस्तेमाल करते हुए मदर्स डे के लिए पर्सनलाइड वीडियो तैयार की है जिसमें उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज में गाना भी गाया है। अपने प्लान्स पर बात करते हुए शंकर बताते हैं, 'हमारे लिए बिना रुके काम करने वालीं मां हर परिवार की नींव हैं। ये जरुरी है कि हम उनकी सराहना करें और उनके लिए सेलेब्रेट करें'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Ayushman Khurana to Shankar Mahadevan and Shaan, celebs have brought a special gift on Mother's Day


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AczpM1

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...