banner

Saturday, May 2, 2020

नील नितिन मुकेश की बेटी का क्यूट डांस वीडियो, योयो हनी सिंह के गाने पर झूमती दिखी नुर्वी https://ift.tt/2zT5GaO

एक्टर नील नितिन मुकेश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी डेढ़ साल की बेटी नुर्वीडांस करती दिखी। इस क्यूट डांस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि योयो हनीं सिंह का 'लोका' गाना ही इन दिनों उनकी बेटी का फेवरेट गाना है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए नील ने लिखा, 'दोस्तों आप इस चूहे (नुर्वी) को उसके पनीर (डांस) से दूर नहीं रख सकते। उसका वर्तमान पसंदीदा गाना योयो हनी सिंह पाजी का 'लोका-लोका' है। हम सभी को यह ट्रैक बहुत पसंद है।' नुर्वी फिलहाल 1 साल 7 महीने की है। उसका जन्म 20 सितंबर 2018 को हुआ है।

कुछ ही दिन पहले नील ने अपनी बेटी के साथ 'रामायण' देखते हुए वीडियो शेयर किया था। जिसमें नील अपने पिता का गाना आते ही 'नुर्वी' से पूछते हैं कि ये किसकी आवाज है तो वो बताती है कि ये दादाजी (नितिन मुकेश) की आवाज है।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नील नितिन मुकेश की बेटी नुर्वी डेढ़ साल की है, उसका जन्म 20 सितंबर 2018 को हुआ है। (फोटो/वीडियो साभारः नील नितिन मुकेश के सोशल मीडिया अकाउंस से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VYi81C

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...