banner

Saturday, May 2, 2020

बेटे बाबिल ने शेयर किया पुराना वीडियो, पानी पुरी का लुत्फ उठाते इरफान खान को देख इमोशनल हुए फैन्स https://ift.tt/3bZBxou

इरफान खान के निधन को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन उनके परिवार और फैन्स के लिए अभी भी यह मानना कठिन हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। हर किसी को रह-रहकर उनकी याद सता रही है। यही हाल उनके बड़े बेटे बाबिल का भी है। बाबिल ने हाल ही में इरफान का एक पुराना वीडियो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है।इस वीडियो में इरफान पानी पुरी का लुत्फ उठाते दिख रहे हैं। बाबिल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जब आप लंबे समय तक डाइट पर हों और फिर शूट खत्म हो जाए तो आप पानी पुरी का लुत्फ उठा सकते हैं।


इमोशनल हुए फैन्स: वीडियो देखकर फैन्स इमोशनल हो गए। एक फैन ने लिखा, एक सेकंड मुझे लगा कि जैसे इरफान यहीं हैं।उन्हें कुछ हुआ ही नहीं। सुतापा जी, आपको और अयान को ढेर सारा प्यार।एक अन्य फैन ने लिखा, वह हमेशा हमारी यादों में बसे रहेंगे।

29 अप्रैल को हुआ था निधन: इरफान ने29 अप्रैल सुबह मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें करीब एक सप्ताह पहले कोलोन इन्फेक्शन के चलते वहां भर्ती कराया गया था और वे आईसीयू में भर्ती थे।

न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से भी पीड़ित थे इरफान: मार्च 2018 में इरफान खान न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने लंदन गए थे। वहां वे करीब एक साल रहे और ठीक होने के बाद अप्रैल 2019 में भारत लौटे। वापसी के बाद उन्होंने अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग राजस्थान में शुरू की और फिर आगे के शेड्यूल के लिए लंदन चले गए थे, जहां वे डॉक्टर्स के संपर्क में भी रहे। इसके बाद से वे अक्सर डॉक्टर्स का परामर्श लेने लंदन आते-जाते रहे। हालांकि, पिछले डेढ़ महीने से लॉकडाउन घोषित है और सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी रद्द हैं। इसलिए वे मुंबई से बाहर नहीं जा पाए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Son Babil shared old video, fans became emotional after seeing Irrfan Khan enjoying Pani Puri


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yj1UqH

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...