banner

Tuesday, July 28, 2020

रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी, संजय दत्त का केस लड़ चुके वकील से कानूनी मदद ले रही हैं https://ift.tt/3hOhHz4

सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने की पटना में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। बिहार पुलिस बुधवार को भी मुंबई में डटी है। इस मामले में रिया समेत उसके परिवार के तीन और दो मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें रिया चक्रवर्ती, उसके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमियल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम है।

सुशांत के निधन के बाद मुंबई पुलिस ने रिया से पूछताछ की थी। इसके बाद और भी तमाम लोगों के बयान दर्ज किए गए। मामले की जांच जारी है। अब तक निष्कर्ष यही निकलकर आया कि मामला सुसाइड का है। अब जिस तरह सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उनके परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, वे चौंकाने वाले हैं।

संजय दत्त का केस लड़ चुके वकील से मदद ले रही हैं रिया
रिया चक्रवर्ती आज अदालत में अपनी अग्रिम जमनात की अर्जी लगा सकती हैं। बीती रात जाने-माने वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर वकील आनंदिनी फर्नांडिस रिया के घर पहुंची थीं। सतीश माने शिंदे वही वकील हैं जो 1993 ब्लास्ट केस में अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान के कुछ केस लड़ चुके हैं। जानकारी के अनुसार, रिया चक्रवर्ती ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है जिसके बाद अब वो इस मामले में कानूनी मदद ले सकती हैं।

सुशांत की बहन ने मांगा न्याय
इस एफआईआर के बाद सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रहने वाली बहन श्वेता सिंह किर्ती ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की और दिवंगत भाई को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने लिखा- अगर सच्चाई मायने नहीं रखती है तो कुछ भी कभी मायने नहीं रखेगा। उन्होंने हैशटैग के साथ जस्टिस फोर सुशांत सिंह राजपूत लिखा।

पिता का आरोप- सुशांत को ब्लैकमेल कर रही थी रिया
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने एफआईआर दर्ज करवाने के बाद रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए। कहा- रिया ने उनके बेटे को ब्लैकमेल किया था। अपने बयान में कहा- 'मेरा बेटा फिल्म लाइन छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था, उसका दोस्त महेश उसके साथ कुर्ग जाने के लिए तैयार था, तब रिया ने इस बात का विरोध किया था कि तुम कहीं नहीं जाओगे और अगर मेरी बातें नहीं मानोगे तो मैं मीडिया में तुम्हारी मेडिकल रिपोर्ट दे दूंगी और सबको बता दूंगी कि तुम पागल हो।'

घर से गहने और कागजात गायब करने का भी आरोप
सुशांत के पिता ने शिकायत में आगे कहा- जब रिया ने देखा कि सुशांत उसकी बात नहीं मान रहा है और उसका बैंक बैलेंस भी कम होता जा रहा है तो रिया को लगा कि अब सुशांत उसके किसी काम का नहीं है। बयान में दावा किया गया है कि आठ जून तक रिया चक्रवर्ती सुशांत राजपूत के साथ रह रही थी। इसके बाद वह घर से सारा सामान नकदी, जेवर, लैपटॉप, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और उनके पिन नंबर, सुशांत के जरूरी दस्तावेज और इलाज के सारे कागज लेकर चली गई।

रिया ने सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था
सुशांत के पिता ने आरोप लगाया- आठ जून को दिशा ने आत्महत्या कर ली थी। उसे रिया ने ही सुशांत के पास अस्थाई तौर पर सेकेट्री रखा हुआ था। इसके बाद मीडिया में काफी खबरें चलने लगीं और मेरे बेटे को काफी घबराहट होने लगी। मेरे बेटे ने रिया से संपर्क करने की काफी कोशिश की लेकिन रिया ने मेरे बेटे का नंबर ब्लॉक कर दिया था। मेरे बेटे को अंदर ही अंदर बहुत डर था कि कहीं रिया दिशा की आत्महत्या के लिए उसे जिम्मेदार न बता दे।

सुशांत की तीन कंपनियों में से दो में रिया डायरेक्टर थी
सुशांत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिया से दो बार पूछताछ की है। एक बार उनसे करीब 11 घंटे पूछताछ की। हलिया पूछताछ के दौरान रिया ने फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जानकारी नहीं दी थी। रिया भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से ये अपील की थी।

सुशांत की तीन में से दो कंपनियों में रिया डायरेक्टर थी। एक कंपनी में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती एडिशनल डायरेक्टर था। तीनों कंपनियों में सुशांत ने अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इन्वेस्टमेंट किया था।

अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज
मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 39 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। अभिनेता सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। लेकिन कुछ लोगों ने आरोप लगाया था कि बाहरी होने के चलते कुछ लोग उनका करियर खराब कर रहे थे। इसी के चलते परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत कुछ समय पहले पट बांद्रा के एक फ्लैट में साथ रहते थे। दोनों मई 2019 से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं। -फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/337iiaK

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...