banner

Friday, January 1, 2021

मनोज तिवारी से लेकर सैफ-शाहरुख तक, जब 51 साल तक की उम्र में बने पिता बने ये बॉलीवुड स्टार्स https://ift.tt/38Wze5d

एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी, दूसरी बार पिता बन गए हैं। 30 दिसंबर को उनके यहां बेटी का जन्म हुआ है। मनोज तिवारी 50 साल के हैं और वह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी एक बेटी और है जिसका नाम जिया है।

वैसे, मनोज अकेले ऐसे सेलेब नहीं हैं जो ज्यादा उम्र में पिता बने हैं। इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्टर्स 40 साल की एज के बाद पिता बन चुके हैं।

सैफ अली खान

50 साल की उम्र में सैफ अली खान चौथी बार पिता बनने हैं। उनकी दूसरी पत्नी करीना कपूर खान 39 साल की उम्र में दोबारा प्रेग्नेंट हैं। इससे पहले करीना ने 2016 में अपने पहले बच्चे तैमूर को जन्म दिया था। सैफ ने करीना से पहले अमृता सिंह से शादी की थी जिसके बाद वह सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के पिता बने थे।

संजय दत्त

संजय तीन बच्चों के पिता हैं। ऋचा शर्मा से उनकी पहली शादी 1987 में हुई थी जिसके बाद 1988 में संजय बेटी त्रिशाला के पिता बने। त्रिशाला अब 32 साल की हो चुकी हैं। इसके बाद संजय ने रिया पिल्लई से शादी की लेकिन इनकी कोई संतान नहीं हुई।

इसके बाद संजय ने मान्यता से 2008 में तीसरी शादी की। 2010 में मान्यता ने दो जुड़वां बच्चों शाहरान और इकरा को जन्म दिया। इस वक्त संजय की उम्र 51 साल हो चुकी थी। अब शाहरान और इकरा 10 साल के हो चुके हैं। वहीं, संजय 61 साल के हो गए हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख ने 1991 में गौरी छिब्बर से शादी की थी। इसके बाद दोनों 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। सुहाना के जन्म के बाद शाहरुख-गौरी के घर 2013 में तीसरे बच्चे अबराम का जन्म हुआ। तब शाहरुख 48 साल के हो चुके थे।

इसे लेकर शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि काम में बिजी होने के चलते वह आर्यन-सुहाना के साथ उनका बचपन देख ही नहीं पाए इसलिए उन्होंने तीसरे बच्चे की प्लानिंग की। गौरी को एज ज्यादा होने की वजह से कंसीव करने में परेशानी हो रही थी इसलिए अबराम के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना गया।

आमिर खान

आमिर खान ने दो शादियां कीं। पहली शादी रीना दत्ता (1986) से हुई जिसके बाद बेटे जुनैद(1993) और बेटी इरा (1997) का जन्म हुआ। रीना से 2002 में तलाक लेने के बाद आमिर ने किरण राव से 2005 में शादी की।

2011 में आमिर तीसरी बार पिता बने। सरोगेसी के जरिए आमिर-किरण के बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ। उस वक्त आमिर की उम्र 48 साल थी।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार ने 2001 में ट्विंकल खन्ना से शादी की जिसके बाद 2002 में बेटे आरव का जन्म हुआ। आरव के जन्म के 10 साल बाद अक्षय-ट्विंकल दोबारा पेरेंट्स बने और 2012 में उनके घर बेटी नितारा का जन्म हुआ। नितारा के जन्म के वक्त अक्षय की उम्र 45 साल थी।

सोहेल खान

सोहेल ने सीमा खान से 1998 में शादी की थी। 2000 में उनके बेटे निर्वाण का जन्म हुआ लेकिन सोहेल और सीमा एक और बच्चा चाहते थे जिसके चलते उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया और 2011 में दूसरे बेटे योहान का जन्म हुआ। तब सोहेल की उम्र 42 साल थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From Manoj Tiwari to Saif-Shahrukh, bollywood male stars who became father after 40


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hyw6Ae

No comments:

Post a Comment

How to watch and stream, plus full analysis

The fifth season of the UFC's talent search show is every Tuesday on ESPN+. from www.espn.com - TOP https://ift.tt/3jSwpJ3 via IFTTT ...